Homeहमारे बारे मेहमारे बारे मे

हमारे बारे मे

जो “माननीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस” को समर्पित है।  इस वेबसाइट का मकसद सीधा-सीधा नेताजी के विचारो को व्यक्त करना है।  वो विचार जिनसे हमे आज़ादी मिली, वो विचार जिनसे हमे आत्मसम्मान से जीने का मौका मिला, वो विचार जिन्होंने हमारी अंतरात्मा को अंदर से झंजोड़ के रख दिया, वो विचार जिन्होंने हमे सोचने पर मजबूर कर दिया की अपने ही देश में हमारी स्थिति क्या है, वो विचार जिन्होंने हमे सोचने पर मजबूर कर दिया की क्या हमे आज़ादी भीख में मिली या मांगनी चाहिए या छीन के लेनी चाहिए। इन्ही क्रांतिकारी विचारो  के साथ हम आजाद हिन्द टाइम्स इस वेब न्यूज़ पोर्टल व् अखबार को प्रस्तुत कर रहे है। वेबसाइट का मकसद जनता की आवाज़ को बुलंद करना और जनता की समस्याओं को हल करना है।

इस वेबसाइट पर आप देश- विदेश से जुडी सभी खबरों को पढ़ सकते हैं, देख सकते हैं, और अपना सुझाव भी दे सकते हैं। साथ ही इस वेबसाइट के साथ हमारी टीम ने  इस ही नाम से साप्ताहिक अखबार को प्रकाशित किया जिसमे देश और विदेश तक की ख़बरें प्रकाशित करते हैं और जनता की आवाज़ को बुलंद करते हैं। इस वेबसाइट पर आप भक्ति, विज्ञानं, मनोरंजन, खेल, अपराध और अर्थजगत की जानकारी के साथ ज्योतिष वे कैरियर के विषय में बहुत कुछ जान सकते हैं और इन सब से बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। क्योंकि जो भी बातें इसमें लिखी जाती है वो सब उन महान व्यक्तियों द्वारा लिखी जाती है जो बहुत सी तकनीकी खोज,और विज्ञानं व इंसान-परमात्मा का ज्ञान रखते है। इस वेबसाइट को बनाने का केवल एक ही मकसद हैं कि आजाद हिन्द टाइम्स समाचार आम जनता से जुड़े और आम जनता के मुद्दों को प्रशासन तक पहुचाये अगर आप जनता जनार्दन को कोई समस्या है परेशानियों को हमसे सांझा कर सकते है।


यदि आप जनता किसी भी प्रकार की कोई खबर या विडियो है जो हमसे सांझा करना चाहते है तो आप  aajadhindtimes@gmail.com पर हमे ईमेल कर सकते है हमारे रिपोर्टर्स व् कोर्डिनेटर्स के माध्यम से किसी भी समस्या को  हम से सांझा कर सकते हैं। बस अपनी बातों को विराम देते हुए यह आशा करते है कि हमें आपका आशीर्वाद और प्यार मिले।  

                                                                                                                          धन्यवाद।

आपका आजाद हिन्द टाइम्स AHT न्यूज़……। सब  पर नज़र आजाद खबर

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments